ऋषिकेश
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध रूप से शराब की तस्करी में लिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं*
जिसके क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर 2023 को ऋषिकेश पुलिस के द्वारा दौराने चेकिंग मनसा देवी फाटक के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07AA9675 को रोकने का प्रयास किया गया तो वाहन चालक द्वारा मौके से वाहन को तेजी से चलाकर आगे जाकर जंगल के पास छोड़ दिया तथा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन को चैक करने पर उसके अंदर से कुल 12 पेटी अंग्रेजी व देशी शराब बरामद हुई। उक्त संबंध में कोतवाली ऋषिकेश में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
*बरामदगी*
1- 03 पेटी अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल नंबर 01 व्हिस्की
2- 03 पेटी अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग व्हिस्की
3- 06 पेटी देशी शराब जाफरान
4- स्विफ्ट डिजायर कार रजिस्ट्रेशन नंबर UK07AA9675
*पुलिस टीम*
1- उप निरीक्षक जगत सिंह, चौकी प्रभारी श्यामपुर
2- हेड कांस्टेबल अमित राणा
3- कांस्टेबल नीरज
4- कॉन्स्टेबल नंदकिशोर

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद