देहरादून
कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने एशियाई खेलों में भारत का शानदार ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार 100 पदक जीतने पर हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने सभी पदक विजेताओं और करोड़ो देश वासियों को बधाई दी।
मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी खेल और खिलाड़ियों को सदैव प्रोत्साहित करते हैं। खेलों इंडिया अभियान के जरिये आज देश के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म मिल रहा है। कहा कि इसी का परिणाम है कि आज पहली बार एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने भारत का मान बढ़ाया है।
उन्होंने कहा कि भारत ने अभी तक कुल 100 पदक हासिल किए हैं। जिनमें 25 स्वर्ण, 35 रजत और 40 कांस्य पदक हैं। उन्होंने सभी पदक विजेताओं को बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए आभार व्यक्त किया।

More Stories
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार
पटेलनगर क्षेत्र में हुयी अधिवक्ता की हत्या का 10 घंटे के अन्दर दून पुलिस ने किया खुलासा, युवक की हत्या करने वाले उसके छोटे भाई को किया गिरफ्तार