देहरादून
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अविभाजित राज्य उत्तर प्रदेश में पूर्व मंत्री पर्वतीय विकास विभाग स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा के निवास आनंद लोक कॉलोनी, देवलचौड़ पहुंचकर सांत्वना व्यक्त की। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने के साथ ही शोक संतप्त परिवार को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए भी प्रार्थना की। शोकाकुल परिवार में स्व0 पूरन चन्द्र शर्मा की पुत्री अनुलेखा एवं पारिवारिक सदस्यों को ढांढस बधाया।
इस अवसर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भटट, विधायक रामसिंह कैडा, प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मनोज पाठक, अजय कुमार, प्रदीप जनौटी, रंजन बर्गली, नवीन भटट, मोहन पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, विनीत अग्रवाल के साथ ही डीआईजी डा0 योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, एसएसपी पी.एन. मीणा के साथ ही अन्य लोग मौजूद थे।

More Stories
50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर एमडीडीए का चला बुलडोजर, सहसपुर के कल्याणपुर में बड़ी कार्रवाई, सीसी सड़क और प्लॉट चिन्हीकरण ध्वस्त
सहसपुर और मसूरी क्षेत्र में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, कई अवैध निर्माण और प्लॉटिंग ध्वस्त, शेरपुर में पांच बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत-बंशीधर तिवारी
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा 7 वारंटियों को किया गिरफ्तार