देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के आदेशानुसार सभी थाना क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों की आकस्मिक चेकिंग में हेतु पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना प्रभारियों द्वारा अलग-अलग टीमें गठित कर अपने-अपने थाना क्षेत्रो में स्थित मेडिकल स्टोरो की आकस्मिक चेकिंग के कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा सभी मेडिकल स्टोर संचालकों के वैध लाइसेंस तथा फार्मासिस्ट आदि की डिग्री चेक की गई। पुलिस द्वारा सभी मेडिकल स्टोर्स संचालकों को किसी भी प्रकार की नशीली दवाइयां विक्रय न करने तथा बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी नाबालिक अथवा नवयुवक को कोई भी दवाइयां उपलब्ध न करने की हिदायत दी गई।
चेकिंग के दौरान कुछ मेडिकल स्टोर्स में अनियमिताएं पाई गई, जिसमें डिग्री धारक फार्मासिस्ट द्वारा दवाइयां न बेचा जाना पाया गया, जिस पर पुलिस द्वारा उक्त मेडिकल स्टोरों को बंद कराया गया, उक्त संबंध में अलग से रिपोर्ट ड्रग कंट्रोलर को प्रेषित की जा रही है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं