देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश का नैसर्गिक प्राकृतिक सौन्दर्य सदियों से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है। हमारे चार धाम सदियों से देश व दुनिया के करोड़ों लोगों के आस्था के केंद्र रहे हैं। राज्य की आर्थिकी को मजबूती देने में पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि पर्यटन की किसी भी देश के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। रोड़ कनेक्टिविटी एवं हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार से निश्चित रूप से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिकी के लिए लाभकारी होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यटन के महत्व के प्रति जागरूक करना भी रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से पूरा उत्तराखण्ड ही एक डेस्टिनेशन है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के भी प्रयास किये जा रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एडवेंचर और वेलनेस टूरिज्म के जरिए उत्तराखण्ड को वैश्विक पर्यटन स्थल बनाने का भी हमारा प्रयास है। पर्यटन राज्य के विकास और रोजगार दोनों का आधार भी है। पर्यटन स्थल हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक सभ्यताओं के प्रतीक तथा हमारी पहचान हैं। दिव्यता एवं आध्यात्मिक अनुभूति के केंद्र उत्तराखंड में पर्यटन को रोजगार से जोड़ने के लिए नए पर्यटन स्थल विकसित करने की योजना संचालित की जा रही है।
सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर