देहरादून
दून पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है… दून पुलिस ने स्पा सेंटर की महिला मैनेजर इरम निवासी देहरादून और एक पुरुष अमीर निवासी देहरादून को गिरफ्तार किया है । वहीं स्पा सेंटर के मालिक मनोज कुमार निवासी सहारनपुर अभी फरार है… स्पा सेंटर से 41,500 रुपए एवं अश्लील सामग्री बरामद हुई… मामले का खुलासा करते हुए देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बिंदाल क्षेत्र स्थित क्राउन टावर में डिलाइट स्पा सेंटर पर मसाज की आड़ में एक कमरे में एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त मिले साथ ही तीन अन्य महिलाएं भी उक्त स्पा सेंटर में मौजूद मिली, स्पा सेंटर की तलाशी में वहां से कई आपत्तिजनक चीज़े प्राप्त हुई जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके से स्पा सेंटर की महिला मैनेजर तथा एक पुरुष को अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया तथा तीन पीड़ित महिलाओ को रेस्क्यू किया गया। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि स्पा सेंटर का मालिक सहारनपुर निवासी मनोज कुमार महिलाओं को रुपयों का लालच देकर स्पा सेंटर की आड़ में काफी समय से अनैतिक देह व्यापार का काम करा रहा है, इस काम के लिए उसके द्वारा एक महिला मैनेजर को रखा था, जो आने वाले ग्राहकों को मसाज के साथ एक्सट्रा सर्विस के बारे में भी बताती थी तथा ग्राहकों से स्पा में रूम के 800 से 1,000 रुपया लेती थे, इसके बाद ग्राहक की पसंद पर लड़की को रूम पर भेजा जाता था तथा ग्राहकों से एक्स्ट्रा सर्विस के एवज में 2,000 से 4,000 रुपये तक वसूले जाते थे।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले सभी निजी/सार्वजनिक वाहनों की करी जा रही आकस्मिक चैकिंग
एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन को किया सील, सेलाकुई में 10 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर, अवैध व्यावसायिक निर्माण सील
मुख्यमंत्री धामी को मुख्यमंत्री आवास में चम्पावत से आए होल्यारों ने दी होली की शुभकामनाएं