देहरादून
देहरादून की समाज सेविका, मनबीर कौर चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्षा रमनप्रीत कौर को समाज में उत्कृष्ठ कार्य, जरुरतमंद लोगों की निष्ठां भाव से सेवा करने पर दिल्ली की एआरके फाउंडेशन विशाल एजुकेशनल एंड चेरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली ने उन्हें इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड से सम्मानित किया l
समाज सेविका रमनप्रीत कौर ने हाल ही में उन्होंने बेसहारा एवं बजुर्गों के लिए मात्र दस रूपये में भोजन की शुरुआत की है जिसकी चारों और प्रशंसा हो रही है l मनबीर कौर ट्रस्ट की रसोई में बजुर्गों के लिए जो अपना खाना बनाने में असमर्थ हैँ 2 वक़्त का खाना उनके घरों तक पहुंचाया जा रहा है l
काफ़ी समय से इनकी सेवाओं को देखते हुए दिल्ली की सामाजिक संस्था ने लाजपत भवन में रमनप्रीत कौर को इंस्पायरिंग इंडियन अवार्ड देकर सम्मानित किया गया एवं ए आर के फाउंडेशन के डायरेक्टर श्री नीलम ठाकुर ने शुभकामनायें देते हुए उज्ववल भविष्य की कामना की l
ट्रस्ट के सचिव कुमार दीप सिंह, प्रेरणा रावत, अरुण ठाकुर, आचार्य सुशांत राज, सेवा सिंह आदि ने रमनप्रीत कौर को इस सम्मान के लिए वधाइयाँ दीं l

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने एलआईयू निरीक्षक मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर किया गहरा दुःख व्यक्त, पुलिस लाइन में स्व. मनोज मनराल को की श्रद्धांजलि अर्पित
सीएम धामी ने पेपर लीक मामलों पर फास्ट ट्रैक कोर्ट के प्रधानमंत्री के निर्णय का किया स्वागत
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां