देहरादून
आज दिनाँक 17/09/23 को राजा राममोहन राय पब्लिक स्कूल पटेल नगर में भारतीय वन्य जीव संस्थान द्वारा आयोजित कराई जा रही MTS (मल्टी टास्किंग स्टाफ) पद की परीक्षा के दौरान भारतीय वन्यजीव संस्थान की चेकिंग टीम द्वारा दो परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों (ब्लूटूथ डिवाइस) का इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया, जिनको उनके द्वारा पुलिस के सुपुर्द किया गया। उक्त दोनों परीक्षार्थियों के विरुद्ध थाना पटेल नगर में नकल विरोधी कानून के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमें अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
1- मोहित मोर्य पुत्र हरेंद्र मोर्य निवासी जिंद, हरियाणा
2- नवराज पुत्र ईश्वर निवासी जिंद, हरियाणा
*प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता लाने के लिए उत्तराखंड राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। परीक्षाओ के दौरान अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध उक्त कानून के तहत कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।* *: एसएसपी देहरादून*

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार