देहरादून

आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्म उत्सव पर प्रदेश महिला मोर्चा की मंत्री कमली भट्ट के नेतृत्व में रफैल होम में दिव्यांग बच्चों को फल वितरण किए गए।इस मौके पर कमली भट्ट ने कहा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा राज्य चौमुखी विकास की ओर अग्रसर है और नित नयी योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु और खुशहाल जीवन की कामना की। सभी दिव्यांग बच्चों ने भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लंबी आयु की कामना की इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट, मनवीर सोलंकी,मंगली राणा, कांति पौलूस,अर्जुन सिंह आदि कई लोग उपस्थित रहे।
Side

More Stories
मुख्यमंत्री ने देहरादून में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
देशभर के दिग्गज एनेस्थीसिया विशेषज्ञों का सुभारती में जमावड़ा, 15वें आईएसएकॉन-यूके 2026 का भव्य शुभारंभ
सूचना विभाग में 30 वर्ष की दीर्घकालीन सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए रईस अहमद, महानिदेशक ने दी भावभीनी विदाई