जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों के साथ जारी मुठभेड़ में सेना के कर्नल समेत 3 अफसरों के शहीद होने की ख़बर है। जानकारी के मुताबिक कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धोंचक और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं ने देश की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया है। फिलहाल एनकाउंटर जारी है और सेना ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आतंकियों से बदला लेने के लिए सेना ने मोर्चा खोल दिया है। सेना की ओर से साफ किया है कि अफसरों की शहादत का बदला हर हाल में लिया जाएगा।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार