
देहरादून
नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ ग्राम डांडा नूरीवाला पहुंची तथा वहां पर नगर निगम की भूमि पर हुए अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करते हुए अपनी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। यहां पर अतिक्रमणकारियों द्वारा पिछले 5 वर्षो से नगर निगम की भूमि पर कब्जा किया हुआ था। आज की कार्यवाही में लगभग 664 वर्ग मीटर नगर निगम की भूमि में 5 अतिक्रमणकारियों द्वारा बनाये गये पक्के टीन शैडो को जेसीबी द्वारा हटाया गया। टीम मे कर अधीक्षक राहुल केन्थोला, कर निरिक्षक कुलदीप सिंह, ऋषिपाल चौधरी, आत्माराम सैनी राजस्व उपनिरीक्षक, साहित पुलिस बल मौजूद था।
अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार