देहरादून
वर्तमान में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान जहां एक ओर पुलिस कर्मी विधानसभा ड्यूटी में मुस्तैद है वहीं दूसरी ओर यातायात पुलिस कर्मी यातायात व्यवस्था बनाये रखने में पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ड्यूटियों का निर्वहन कर रहे हैं । *दिनांक 06/09/2023* को *यातायात पुलिस कर्मी* प्रातः काल से ही यातायात व्यवस्था को मैनेज एवं डायवर्ट किये जाने हेतु रिस्पना पुल पर खडे थे *समय करीब 11.30 बजे पुरानी बाईपास चौक की ओर से रिस्पना पुल की ओर आ रहे ट्रक की चपेट में एक दुपहिया वाहन आ गया जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे जिसमें चालक के पीछे उसकी बीमार माता तथा एक सहायक बैठा था* । जैसे ही दुपहिया वाहन ट्रक की चपेट में आया उस पर *मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मियों* की नजर पड़नें पर उनके द्वारा तुरन्त ट्रक चालक को वाहन *रोकने हेतु इशारा कर आवाज लगाते दौडकर ट्रक को रुकवाया गया* तथा दौड़कर ट्रक को पीछे करवाते हुए *दुपहिया वाहन में बैठे सभी को सुरक्षित बाहर निकाला* । रिस्पना पुल पर मौजूद पुलिस टीम की तत्परता से बडा हादसा होने से टल गया ।
*अपील / अनुरोध* – *यातायात पुलिस देहरादून सभी वाहन चालकों से अनुरोध / निवेदन करती है कि यातायात नियमों का पालन करनें तथा किसी को असुविधा न पहुंचाये, सुरक्षित चलें तथा दुसरों को भी सुरक्षित रखें* ।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद