
रुड़की
चमन लाल महाविद्यालय की गृह विज्ञान विभाग में पोषण सप्ताह के चौथे दिन दिनाँक 4/09/2024 को पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय सही पोषण अपनाओ रखा गया। प्रतियोगिता में विभिन्न छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा और प्राचार्य सुशील उपाध्याय ने छात्राओं के कार्य की सराहना की ।छात्राओं ने विभिन्न विषयों से संबंधित पोस्टर्स बनाए थे। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में वनस्पति विज्ञान की सहायक आचार्य डॉ ऋचा चौहान और जंतु विज्ञान विभाग की सहायक आचार्य डॉ विधि त्यागी ने विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से पोस्टर का मूल्यांकन किया और अपना निर्णय सुनाया। जो पोस्टर से संबंधित कमियां थी। छात्राओं को और भविष्य में इनमें सुधार लाने के लिए कहा ।प्रतियोगिता की आयोजन कर्ता डॉक्टर नीतू गुप्ता रही । डॉक्टर अनामिका चौहान सहायक आचार्या, गृहविज्ञान ने भी अपना सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम मे श्रीमती रीना गुप्ता, डॉ श्वेता, डॉ अपर्णा रहे।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद