देहरादून
राज्य में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों की संख्या को देखते हुए शासन भी सख्त दिखाई दे रहा है सचिव स्वास्थ्य आर राजेश कुमार ने आज जिला अस्पताल कोरोनेशन का निरीक्षण करते हुए हालातों को जाना। जिला अस्पताल की इमरजेंसी के हालातों लेकर सचिव स्वास्थ्य ने नाराजगी व्यक्ति की। इसके साथ ही निरीक्षण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य ने सेंट्रल पैथोलॉजी का निरीक्षण करना चाहा तो लैब का भी ताला बंद मिला जिससे बाद सचिव स्वास्थ्य का पारा और ज्यादा चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि पैथोलॉजी लैब का बंद होना सही नहीं है लिहाजा पैथोलॉजी लैब को भी व्यवस्थित तरीके से खुलना और बंद होना चाहिए।।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद