चमोली
आज दिंनाक 03 सितम्बर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष चमोली द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया आदि बद्री मार्ग पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम कि आवश्यकता है।
उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम, उप-निरीक्षक मनमोहन सिंह के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया की एक वाहन खाई में लगभग 250 मीटर नीचे गिरा है। SDRF टीम द्वारा रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन तक पहुंच बनायी जिसमें एक ही व्यक्ति सवार था जिसकी मोके पर ही मृत्यु हो गयी थी। SDRF द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को स्ट्रेचर के माध्यम से वेकलपिक मार्ग से होते हुये मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।
गौरतलब है कि उक्त व्यक्ति अपने वाहन से कर्णप्रयाग से गैरसैण मार्ग पर जा रहा था की अचानक आदि बद्री मार्ग पर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
*वाहन संख्या :- UK07TB5679*
मृतक का नाम :- बीरेंद्र सिंह रावत, उम्र 44 वर्ष
निवसी :- ग्राम गैरसैण चमोली
*मीडिया सैल SDRF*
More Stories
भारी वर्षा के कारण उफ़ान पर आए नाले में बच्चों के बहने की सूचना पर दून पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ चलाया रेस्क्यू अभियान, एक बच्चे को किया सकुशल रेस्क्यू , एक अन्य बालक का शव बरामद
लिमच्यागाड में बना वैली ब्रिज, मुख्यमंत्री द्वारा राहत एवं बचाव अभियान की निरंतर निगरानी का नतीजा, आगे के हिस्सों में क्षतिग्रस्त सड़क का तेजी से पुनर्निर्माण की राह हुई प्रशस्त
मुख्यमंत्री ने धराली आपदा में क्षतिग्रस्त निजी और सार्वजनिक संपत्ति के आकलन तैयार करने हेतु 7 दिन की टाइमलाइन दी, धराली आपदा में ध्वस्त हुए कल्प केदार देवता के मंदिर का पुनः निर्माण किया जाएगा- सीएम धामी