देहरादून
दून की प्रमुख सड़कों के किनारे जल्द ही औषधीय गुणों से युक्त पेड़-पौधे नजर आएंगे। दरसअल, प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने उद्यान अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि शहर में पौधों को रोपने के काम में तेजी लाए। उन्होंने कहा कि इस सीजन के लिए पौधों को रोपने का जो लक्ष्य रखा गया है उसे जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
एमडीडीए उपाध्यक्ष वंशीधर तिवारी ने बताया कि शहर में अधिकाधिक पौधरोपण करना प्राधिकरण की प्राथमिकता में शामिल है। हमारा प्रयास है कि शहर को ज्यादा से ज्यादा फलदार एवं औषधीय पौधों से हरा-भरा किया जाए। उन्होंने बताया कि हरेला के तहत जो अभियान प्राधिकरण ने प्रारंभ किया है उसके तहत अब तक करीब 40 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। इनमें अर्जुन, गिलोय जैसे औषधीय पौधों के रोपण को जहां प्राथमिकता दी जा रही है तो जामुन, नीम, आंवला, बेल के पौधे रोपित किये जा रहे हैं। इसके अलावा रुद्राक्ष, आम, लीची जैसे फलदार पौधे भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने उद्यान अधिकारी के साथ बैठक कर उन्हें निर्देशित किया कि जल्द से जल्द पौधरोपण के लक्ष्यों को पूरा किया जाए। इसके अलावा उद्यान अधिकारी को यह भी निर्देशित किया है कि बनियावाला आवासीय विद्यालय में आगामी दिनों में वृहद स्तर पर फलदार पौधों का रोपण किया जाए।
सेल्फी अपलोड करो, जीतो इनाम
उपाध्यक्ष ने बताया कि प्राधिकरण की ओर से सेल्फी विद पौधा प्रतियोगिता शुरू की गई है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति पौधरोपण कर अपनी सेल्फी पौधे के साथ खींचकर प्राधिकरण की वेबसाइट www. mddaonline.com पर अपलोड कर सकता है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सितंबर में एक लकी ड्रा निकाला जाएगा जिसमें 10 भाग्यशालियों को साईकल उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।

More Stories
फर्जी हस्ताक्षर एवं कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर 4 कम्पनियों में निदेशक के पद से हटाने के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य अभियुक्त व उसके साथी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
भारत स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट, मुख्यमंत्री को स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित, स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया