त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री
देहरादून
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ चल रही विजिलेंस जांच पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है तो वह उसे वह जांच के पक्षधर हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को इस तरह के के आरोपों से बचना चाहिए और जन सेवा का जो मार्ग उसने चुना है उसे जन सेवा को पारदर्शी तरीके से करना चाहिए। आपको बता दें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ आज विजिलेंस जांच में जांच टीम द्वारा उनके कॉलेज और पेट्रोल पंप से कुछ जरूरी दस्तावेजों के साथ-साथ कॉलेज के जनरेटर को भी जांच के लिए ले जाने का काम किया गया है। सूत्रों की माने तो यह जनरेटर कार्बेट पार्क के लिए लाया गया था जिसे वन मंत्री रहते हुए हरक सिंह ने अपने पुत्र के कोलेज में लगवाया था।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद