देहरादून
देहरादून रजिस्ट्रार आफिस में अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर जमीनों की खरीद फरोख्त मामले में पुलिस ने जाने माने वकील कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कमल विरमानी से पूछताछ शुरू कर दी है मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस मामले में गठित एसआईटी टीम ने शनिवार की देर रात कमल विरमानी को गिरफ्तार किया। इससे पूर्व जमीनों की धोखाधड़ी में पुलिस ने वकील इमरान सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। गिरफ्तारी से बचने के लिए वकील कमल विरमानी ने कोर्ट में सरेंडर की अर्जी भी लगाई थी। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने कमल विरमानी को गिरफ्तार कर लिया कमल विरमानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लोगों की करोड़ों रुपए की जमीनों की धोखाधड़ी के मामले में कुछ अन्य सफेदपोशों की भूमिका की जांच में जुट गई है

More Stories
तैयारियों को लेकर लोनिवि एवं सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक में मंत्री ने दिये आवश्यक निर्देश, मानसून सीजन को लेकर सजग रहें विभागीय अधिकारी: महाराज
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री धामी ने संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोकतंत्र सेनानियों एवं उनके परिजनों का किया सम्मान, 25 जून 1975 को लगाया गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था–सीएम