देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग के लिए देश वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लेंडिंग पर कैंप कार्यालय में जश्न मनाया गया।
गणेश जोशी,कैबिनेट मंत्री
लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इसरो के सभी वैज्ञानिकों का भी आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा चंद्रयान 3 ने चंद्रमा के साउथ पोल पर सफल लैंडिंग कर भारत को गर्व और उल्लास से भर दिया है। उन्होंने कहा यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिको की कड़ी मेहनत समर्पण और नवीनता के कारण ही यह मुमकिन हो सका है। मंत्री ने कहा इस ऐतिहासिक पल ने भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। मंत्री गणेश जोशी ने इस महान उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई दी।
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष प्रदीप रावत, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, निर्मला जोशी, अमित, सोनू, विष्णु प्रसाद गुप्ता, नैन सिंह पवार, निर्मला थापा, पार्षद भूपेन्द्र कथैत, सतेंद्र नाथ सहित सैकडो की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

More Stories
कप्तान की सख्ती का असर, चेकिंग में पकड़ी गई भारी मात्रा में अवैध शराब, 20 पेटी शराब के साथ 01 शराब तस्कर को पुलिस ने चेकिंग के दौरान किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
मिलावटखोरों पर और कसेगा सरकार का शिकंजा, हर माह एक सप्ताह का विशेष अभियान चलेगा, स्टाफ की कमी भी होगी दूर, जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को कतई बख्शा न जाए–मुख्यमंत्री