
देहरादून। राजधानी देहरादून में कल मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट पर सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व रामजी शरण ने इसके आदेश कर दिए हैं।
राजधानी देहरादून में लगातार बारिश के चलते जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी बारिश के चलते कल सभी सरकारी, गैर सरकारी, आंगनबाड़ी केंद्र के कक्षा 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर एडीएम ने बताया है कि मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए यह निर्णय लिया है। आदेश को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच