देहरादून
आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज गांधी पार्क पर “मेरी माटी मेरा देश” अभियान जिसमें मुख्य अतिथि प्रेम चंद अग्रवाल, मंत्री शहरी विकास उत्तराखंड सरकार द्वारा अपनी उपस्थिति से गौरवान्वित किया गया. मेयर देहरादून सुनील उनियाल गामा की अध्यक्षता मे कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम झण्डा रोहण, राष्ट्रगान के उपरांत शिला फालकम का उद्घाटन किया गया , साथ ही इस अवसर पर पवित्र मिट्टी व दीयो को हाथ में लेकर सभी को पंच प्रण शपथ दिलाई गई । इसके बाद कार्यक्रम मे आए हुए सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं उनके परिजनों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गांधी पार्क के खुले प्रांगण में आज का यह कार्यक्रम सा सम्मान किया गाया.
मंत्री अग्रवाल द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि 15 अगस्त1947 भारतीय इतिहास का सर्वाधिक भाग्यशाली और महत्वपूर्ण दिन था ,जब हमारे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ न्योछावर कर भारत देश के लिए आजादी हासिल की। आज हम उनकी महान सेनानियों की याद में एवं उनके सम्मान में आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। भारत को आजाद हुए 77 साल हो गए हैं और हम सभी 140 करोड़ देशवासी हमारे सेनानियों के इस बलिदान को कभी भूल नहीं सकते।
मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन, मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित करने का अवसर आज प्राप्त हुआ है।महापौर सुनील उनियाल गामा द्वारा कहा गया कि आजादी के लिए जिन्होंने अपना योगदान दिया ,बलिदान दिया, त्याग किया है ,तपस्या की है ,उन सभी का आज के कार्यक्रम में आदरपूर्वक में नमन करता हूं .
स्वतंत्रता के आंदोलन में हमारी नारी शक्ति, देश की युवा शक्ति, देश के किसान ,गांव के लोग, हमारे सिपाही ,ऐसे अनेकजनों ने अपना योगदान दिया है, गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल कर, हमारा देश पंच प्रण को समर्पित होकर एक नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
गामा जी ने सभी को अपनी सेल्फी merimaatimeradesh.Gov.in पर अपलोड करने की अपील की।
आज के इस कार्यक्रम में नगर आयुक्त मनुज गोयल , सहायक निदेशक शहरी विकास विनोद , नगर निगम ब्रांड एम्बेसडर, पार्षद गण, अपर नगर आयुक्त जगदीश लाल , उप नगर आयुक्त रोहिताश शर्मा , स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि मौजूद रही।

More Stories
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से पुलिस ने गुम हुए 5 मोबाइल फोनों को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनहित कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 38 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पीएम आवास योजना के कार्यों में देरी पर सचिव आवास डॉ. आर. राजेश कुमार सख्त, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त से पहले परियोजनाएं पूरी करने के निर्देश