देहरादून
रमाकांत शर्मा, उप महानिरीक्षक, उत्तरी फ्रंटियर मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून के मार्गदर्शन में सीमाद्वार कैंप परिसर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रभात फेरी निकाली गईं। इस अवसर पर मनू महाराज, उप महानिरीक्षक, भा०पु०स, क्षे.मु. देहरादून, पीयूष पुष्कर, सेनानी, 23वीं वाहिनी, भानुप्रताप सिंह, सेनानी स्टाफ, क्षे०मु०, देहरादून, अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारी, हावा सदस्याएँ, बच्चे, शहीदों के परिवारजन, हिमवीर एवं हिमवीरांगनाएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर रमाकांत शर्मा उप महानिरीक्षक ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान मनाने का उददेश्य है कि लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जागृत करना और उन्हें तिरंगे के महत्व के बारे में जागरुकता को बढ़ावा देना है।
उन्होंने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत देशभर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की कड़ी में 23वीं वाहिनी, भा०ति०सी०पु० बल सीमाद्वार कैंप परिसर देहरादून में दिनांक 14.08.2023 को प्रभात फेरी/रैली का आयोजन किया गया, यह रैली सीमाद्वार कैम्पस में स्थित स्टेडियम से रवाना होकर वैभव चौक, देहरादून तक आयोजित की गई। जिसमें तिरंगे के साथ कुल 760 पदाधिकारियों ने भाग लिया, जिनको शपथ भी दिलाई गई। प्रभात फेरी के अंत में बैण्ड की ध्वनि पर देशभक्ति गानों की प्रस्तुति दी गई।
इसके अतिरिक्त भारत तिब्बत सीमा पुलिस द्वारा दिनांक 14.08.23 को आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अर्न्तगत सामरिक मुख्यालय, माणा चौकी, 23वीं वाहिनी में माणा गाँव (वाइब्रेन्ट विलेज) से लेकर श्री बद्रीधाम तक तिरंगा रैली/प्रभात फेरी का आयोजन किया गया जिसमे वाहिनी के अग्रिम चौकियों पर तैनात अधी०अधिकारी, हिमवीर व हिमविरांगनाओं एवं स्थानीय जनता के कुल 162 पदाधिकारी/व्यक्तियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया।

More Stories
भारी मात्रा मे नशीले कैप्सूल/टेबलेट के साथ 2 नशा तस्करो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 213 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति मुख्यमंत्री ने बताई सामूहिक प्रयासों की जरूरत, उत्तराखण्ड की संस्कृति और जीवन शैली का प्रकृति के साथ रहा है गहरा जुड़ाव – मुख्यमंत्री