नैनीताल
काबीना मंत्री गणेश जोशी के कुमाऊं दौरे के दूसरे दिन जनपद नैनीताल के लोहाली वेतालघाट में (पी.के.वी.वाई.) योजना के आउटलेट नव ज्योति इम्पोरियम का उद्घाटन लोहाली वेतालघाट में किया।
आउट लेट संचालक देवेन्द्र सिंह विष्ट एवं रेखा देवी ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का स्वागत किया गया।आउट लेट संचालक द्वारा मंत्री गणेश जोशी को अवगत करते हुए कहा कि यह आउटलेट कृषि विभाग की सहायता पी के वी वाई योजना के अंतर्गत स्थापित किया गया हैं। वेतालघाट के पी के वी वाई योजना एवं आर के वी वाई जैविक योजना के अंतर्गत उत्पादित जैविक उत्पादन की विक्री की जाती हैं । वर्तमान में प्रतिदिन तीन से चार हजार रूपए की विक्री हो जाती हैं। वह कृषक समूहो से जैविक कृषि उत्पाद लेते हैं और पर्यटको को उचित मूल्य पर विक्री करते हैं।
मंत्री गणेश जोशी ने आउटलेट संचालक के कार्यों की जमकर सराहना की ओर खुशी जताई। मंत्री ने कहा कि समूहों के द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा राज्य सरकार का संकल्प है कि जब राज्य 25 वर्ष का होगा तो हम समूहों की सवा लाख बहिनों को लखपति दीदी बनाएंगे। इस दिशा ने निरंतर प्रयास किए जा रहे है। मंत्री ने कहा जनपद नैनीताल मे कृषि, उद्यान, जैविक वोर्ड , रेशम विभाग के 329 क्लस्टर पी के वी वाई योजना के चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त आर के वी वाई योजना के अंतर्गत लगभग पाॅच हैक्टर भूमि जैविक प्रमाणीकरण के अंतर्गत पंजीकृत है। योजनाओ के अंतर्गत उत्पादित जैविक उत्पादन की विक्री के लिए जनपद में 18 जैविक आउटलेट की स्थापना की जानी हैं। अभी तक जनपद में 11 आउटलेट वन कर संचालित हो रहे हैं, 7 आउटलेट संचालन की कार्यवाही की जा रही हैं।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री धामी देहरादून में प्रसिद्ध निशानेबाज़ एवं पद्मश्री स्व. जसपाल राणा के त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर स्वर्गीय जसपाल राणा को श्रद्धांजलि अर्पित की
लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं की आय में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करने के निर्देश, ग्रोथ सेंटरों की व्यापक समीक्षा कर क्षमता बढ़ाने की कार्ययोजना तैयार करें : मुख्य सचिव