ऋषिकेश
एम्स हेलीपैड पर एक हादसा होते-होते टल गया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का हेलीकॉप्टर उतरते वक्त अचानक हेलीपैड पर एक स्ट्रैचर की सीट हवा में उड़कर पंखे के करीब तक पहुंची। गनीमत रही कि यह सीट पंखे से नहीं टकराई। घटना के दौरान हेलीकॉप्टर जमीन पर उतरने से महज कुछ फुट की दूरी पर ही था। सुरक्षाकर्मियों ने हरकत में आते ही उड़कर वापस नीचे गिरी सीट को फौरन हटाया। इससे हेलीपैड की सुरक्षा को लेकर तैनात सुरक्षाकर्मियों की सजगता पर भी अब सवाल खड़े हो रहे हैं। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि इस तरह की लापरवाही को बर्दाशत नहीं किया जा सकता है। इस बाबत स्थानीय सुरक्षा एजेंसी व संबंधित अन्य विभागीय अधिकारियों से बात की जाएगी।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार