हरिद्वार
आरोपियों के पेंच कसने के लिए हरिद्वार पुलिस द्वारा उठाया गया कदम सफल रहा। मुख्य आरोपी सचिन चौधरी की सूचना देने वाले को ₹25000/- के ईनाम की घोषणा होने के 24 घंटों के भीतर हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन चौधरी के तीन साथियों को कोतवाली रुड़की क्षेत्र से दबोचने में कामयाबी हासिल की।
रुड़की तहसील में रजिस्ट्रार कानूनगो पद पर तैनात विजेन्द्र कुमार के साथ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए आपदा के समय राजकीय कार्य में बाधा व आपदा राहत उपकरणों को क्षतिग्रस्त करने पर कोतवाली रुड़की में पार्षद सचिन चौधरी, शुभम व अन्य के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 सहित विभिन्न प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
*पकड़े गए अभियुक्त-*
1- शुभम चौधरी पुत्र पंकज चौधरी निवासी कर्नल एनक्लेव रूड़की
2- पंकज उर्फ विक्की पुत्र स्वर्गीय राम किशन निवासी मोहनपुरा डबल फाटक रुड़की
3- सन्दीप पुत्र स्व0 सुरेशानंद निवासी शिवाजी कालोनी ढ़डेरा रुड़की
*पुलिस टीम-*
SI नितिन बिष्ट
SI कर्मवीर सिंह
HC नूर हसन
HC प्रवीण
C. संदीप

More Stories
आईफैड कार्यकारी बोर्ड के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में सगंध पौधा केंद्र एवं रेशम निदेशालय में रीप पहलों का किया भ्रमण
जोशीमठ के समीप हुए हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृतक सभी छह लोगों के पार्थिव शरीरों का किया रेस्क्यू
गुंडा एक्ट में जिला बदर किये गए अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार