दुःखद खबर, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैलने से 16 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख, मजिस्ट्रियल जांच के दिये आदेश, मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि दिए जाने के निर्देश,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री धामी से चमोली घटना के संबंध में ली जानकारी

 

चमोली

उत्तराखंड के चमोली में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। चमोली बाजार के पास नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर अचानक करंट फैल गया। ओर इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग बुरी तरह झुलसे हैं। इस हादसे में पीपलकोटी चौकी प्रभारी प्रदीप रावत और होमगार्ड मुकंदीलाल भी शामिल हैं। वही अब तक 16 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी ओर सात लोग झुलसे हैं। इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है

*पूरा यह है मामला*

कल बीती रात नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कार्यरत कर्मचारी की.
नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर
करंट लगने से मौत हो गई थी….
और आज पुलिस ( साथ मे कुछ ग्रामीण भी थे )उसका पंचायत नामा करने के लिए .. साइट पर जा रहे थे…कि तभी.. उस स्थान पर दोबारा से
सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में करंट दौड़ गया जबकि ट्रांसफार्मर से लेकर मीटर तक कहीं एलटी और एसटी के तार नहीं टूटे हैं, मीटर के बाद तारों में करंट दौड़ा है।
वही *सीएम पुष्कर सिंह धामी ने करंट से लोगों की मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों को घटना की विस्तृत और गहन जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने डीएम चमोली से घटना की जानकारी ली*
आज जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय साइट पर 24 लोग मौजूद थे।

पांच घायलों का गोपेश्वर अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि दो गंभीर घायलों को जौलीग्रांट अस्पताल लाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना में मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रूपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए की राहत राशि अविलंब प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से चमोली घटना के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। घायलों को एम्स ऋषिकेश हेलीकॉप्टर से लाया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय को भी घटना की पूरी जानकारी दी गईं है।

मृतकों की सूची*
1-उप निरीक्षक प्रदीप रावत चौकी पीपलकोटी
2- होमगार्ड मुकंदे राम s/o श्यामदास निवासी हरमानी चमोली उम्र 55
3- होमगार्ड गोपाल s/o माधव सिंह निवासी ग्राम रूपा चमोली उम्र 57 वर्ष
4- होमगार्ड सोबत लाल निवासी ग्राम पाडुली
5-सुमित पुत्र स्वर्गीय चंद्र सिंह अस्वाल निवासी ग्राम रांगतोली चमोली उम्र 25 वर्ष
6- सुरेंद्र पुत्र विजय लाल निवासी हरमानी चमोली उम्र उम्र 33
7- देवी लाल पुत्र असील दास निवासी हर्मनी उम्र 45 वर्ष
8- योगेंद्र सिंह पुत्र महिपाल सिंह निवासी हर्मनी
9- सुरेंद्र सिंह रावत पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
10- विपिन पुत्र सोबत निवासी पाटोली गोपेश्वर उम्र 26 वर्ष
11- मनोज कुमार निवासी हर्मनी उम्र 38 वर्ष
12- सुखदेव पुत्र एलम दास ग्राम रंगतोली चमोली उम्र 33 वर्ष
13- प्रमोद कुमार पुत्र सुदामा लाल निवासी हर्मनी
14- दीपू कुमार पुत्र महेंद्र लाल निवासी हर्मनी उम्र 33
15- महिपाल पुत्र दुर्लप सिंह निवासी ग्राम रंगतोली उम्र 60 वर्ष

16-गणेश पुत्र महेंद्र लाल उम्र 27 वर्ष,हारमनी

About Author

You may have missed