देहरादून
सब रजिस्ट्रार कार्यालय में जमीनों के दस्तावेज में छेड़छाड़ कर हुई धोखाधड़ी की जांच के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एसआईटी गठित करने के आदेश दे दिए हैं।तीन सदस्य एसआईटी में प्रशासनिक सेवा, पुलिस विभाग और निबंधन विभाग से एक-एक अधिकारी शामिल किए जाएंगे। ताकि इस मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को जेल भेजा जा सके।फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद मुख्यमंत्री बीते शनिवार को दोनों सब रजिस्ट्रार कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे ।इस दौरान वहां कई अनियमितताएं पाई गई थी। कार्यालय में सुरक्षा और रखरखाव के मानक भी उचित नहीं थे और अभिलेख कक्ष में प्रवेश को नकल प्राप्त करने की प्रक्रिया में गंभीर लापरवाही मिली थी। बता दें कि सब रजिस्ट्रार कार्यालयों में जालसाज के गिरोह ने 12 साल साल 1978 से 1990 की अवधि में बैनामा और गिफ्ट डीड में छेड़छाड़ की है।साथ ही इस दौरान कई पेपर फाड़ कर उनके स्थान पर फर्जी दस्तावेज चिपका दिए गए है।

More Stories
सरकारी आदेशो की अवहेलना पर DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध दून पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी (से.नि) की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, खड़खड़ी श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार, सेना एवं पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम सलामी
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें नम आंखों से दी विदाई