हरिद्वार
हरिद्वार के भीमगोडा बैराज का गेट नंबर 10 आज अचानक शाम को टूट कर गिर पड़ा ,फाटक के टूटने से वहां खड़े लोगों में हड़कंप मच गया और उन्होंने भागकर इसकी सूचना भीमगोडा बैराज के कंट्रोल रूम को दी जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाटक को देखकर अपने अधिकारियों को जानकारी दी है, वही आज गंगा का जलस्तर चेतावनी लेवल पर पहुंच गया है श्रीनगर बांध से पानी छोड़े जाने के चलते गंगा का जलस्तर 292.95 मीटर पर पहुंच गया है, 293 मीटर चेतावनी का लेवल है जबकि खतरे का निशान 294 मीटर है, फाटक टूटने की सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तत्काल अधिकारी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौके का मुआयना किया है हालांकि अभी तक अधिकारी यह कहने की स्थिति में नहीं है कि हुआ क्या है, मगर अधिकारियों का कहना है कि रस्सा टूटा है जिसकी वजह से फाटक टूट कर गिर गया लेकिन यह पानी की वजह से नहीं टूटा है।

More Stories
महिला का उत्पीड़न कर उसे तीन तलाक देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध रूप से शराब तस्करी में लिप्त 3 शराब तस्कर आये दून पुलिस की गिरफ्त में
मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 2 शातिर चोरो को पुलिस ने किया गिरफ्तार