देहरादून। चन्द्रयान-3 की सफल लॉचिंग पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चन्द्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग के ऐतिहासिक अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो के वैज्ञानिकों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसरो के वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप “मेक इन इंडिया” का यह मिशन कामयाब रहा है।
महाराज ने कहा कि चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण के साथ ही अमेरिका चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा ऐसा देश बन जाएगा जिसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की महारत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह मेक इन इंडिया का एक सफलतम उदाहरण है।चन्द्रयान-3 के प्रक्षेपण से हम अन्य देशों के सैटेलाइट भी अंतरिक्ष में स्थापित कर पाएंगे, जिसका आने वाले समय में हमें व्यवसायिक लाभ भी प्राप्त होगा।

More Stories
बेरागीवाला हत्या प्रकरण में पुलिस सख्त, क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बंद किए जाने संबंधी भ्रामक एवं असत्य खबर का किया खंडन, झूठी एवं भ्रामक जानकारी फैलाने वालों के विरुद्ध दून पुलिस करेगी कानूनी कार्रवाई
विकासनगर क्षेत्र के बैरागीवाला में हिंदू युवक की हत्या, 12 नामजद आरोपियों में से 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के घर पर गरजा बुलडोजर, घटना पर सीएम धामी की दो टूक, जिहादी और हिंसक मानसिकता को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा
खटीमा में मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में निकली भव्य “प्रगति पथ यात्रा”, हजारों लोगों ने उत्साहपूर्वक किया प्रतिभाग