देहरादून
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को जांच के आदेश दिए हैं।
प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, पर्यटन, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम प्रबन्धन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने भारी बारिश के बाद बाढ़ और भू-कटाव की चपेट में आये कोटद्वार के मालन नदी पर बने पुल के टूटने के मामले में सख्त रुख अख्तियार करते हुए लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज पाण्डेय को शीघ्र इसकी जांच का प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिव को निर्देश दिए हैं कि पुल के गिरने के क्या कारण रहे हैं इसकी विस्तृत जांच की जाए।
लोनिवि मंत्री महाराज ने विभागीय सचिव को निर्देश दिये हैं कि सड़कों के अवरुद्ध होने की स्थिति में वैकल्पिक मार्गो को खोला जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि बरसात बंद होने के पश्चात तत्काल प्रदेश की सभी सड़कों को ठीक करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।
सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता जयपाल सिंह से प्रदेश की सभी नदियों की स्थिति और जल स्तर का ब्यौरा भी तलब किया है।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना