
देहरादून
इस कार्यालय के पत्र संख्या 474 / ए0जे0ए0 – 4 / 2023-24 दिनांक 12.07.2023 में आंशिक संशोधन करते हुए दिनॉक 04 जुलाई 2023 से प्रारम्भ होने वाले कांवड यात्रा 2023 में अत्याधिक संख्या में कांवडियों / श्रद्धालुओं का आवागमन होना है, के दृष्टिगत यात्रा मार्ग अव्यस्थित /
अवरुद्ध हो जाता है जिस कारण यातायात की समस्या बनी रहती है। उपरोक्त के दृष्टिगत प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाडी केन्द्र, प्राइवेट स्कूलों में अध्यनरत् छात्र – छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जनपद के अन्तर्गत पड़ने वाले कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाडी केन्द्रों, प्राइवेट स्कूलों को दिनांक 13.07.2023 एवं 14.07.2023 को बन्द किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान