टिहरी श्रीनगर सड़क मार्ग पर धौलंगी गांव के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे रसोई गैस सिलेंडर को टिहरी के पौखाल की ओर लेकर आ रहे ट्रक में अचानक
आग लगने से कई रसोई गैस सिलेंडर फट गए , ट्रक चालक ने भाग कर अपनी जान बचाई। सिलेंडरों की फटने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की मौके
पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही कीर्तिनगर से फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम को मौके को भेजा गया है। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड
की टीम ने आप पर काबू पाया, बताया जा रहा है ट्रक में आग लगने से 10 से 12 सिलेंडर फट गए कई सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। मौके पर पुलिस टीम को तैनात किया गया है

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन