चमोली:
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छीनका के पास एक बार फिर से मलबा आने के कारण बंद हो गया है देर रात हुई भारी बारिश के चलते जनपद में लगभग आधे दर्जन से अधिक सड़कें बंद है और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग छिनका के पास बार-बार बंद हो रहा है हालांकि एनएच की ओर से दोनों तरफ जेसीबी मशीनें तैनात की गई हैं और सड़क को सुचारु करने के लिए मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है थाना अध्यक्ष चमोली कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुका गया है और सड़क से मलबा हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है जैसे ही सड़क से चालू होगी तो वाहनों को भी छोड़ा जाएगा

More Stories
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुंभ कार्यों हेतु 98 करोड रुपए के बजट की मांग, मंत्री महाराज ने सिंचाई विभाग के अधीन पुलों के नीचे ठीक से चैनेलाइजेशन करने के अधिकारियों को दिए निर्देश