हरिद्वार
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा रहा है धर्मनगरी हरिद्वार के पतंजलि में आज बाबा रामदेव ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ योग किया हरिद्वार में जगह-जगह योग अभ्यास के लिए कैंप लगाए गए हैं इस वर्ष योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ यानी ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग है योग न केवल मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के लिए बल्कि समग्र कल्याण के लिए भी फायदेमंद है इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हम उत्तराखंड को योग और अध्यात्म के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे वहीं बाबा रामदेव ने कहा योग युक्त और नशा मुक्त उत्तराखंड बनाना है
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पतंजलि योगपीठ में हजारों लोगों के साथ ढाई घंटे मुझे भी योग करने का अवसर मिला है हम उत्तराखंड को योग अध्यात्म और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे क्योंकि उत्तराखंड भारत ही नहीं पूरे विश्व का अध्यात्मिक केंद्र है आज योग अध्यात्म आयुर्वेद और उद्योग के क्षेत्र में उत्तराखंड बड़ा योगदान दे रहा है जल्दी उत्तराखंड में ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट किया जाएगा जिसमें देश विदेश से लोगों को आने के लिए आमंत्रित किया जाएगा मुख्यमंत्री का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बाबा रामदेव ने लोगो को नशे के विरुद्ध शपथ दिलवाई है।

More Stories
हरित दून के सपने को जमीन पर उतार रहा एमडीडीए, विश्व पर्यावरण दिवस पर 300 पौधों का महाअभियान, पौधारोपण नहीं, पौध संरक्षण भी जरूरी – बंशीधर तिवारी
भीमताल झील के सौंदर्यीकरण हेतु झील के किनारे लगाए जाएंगे बोगनबेलिया के पौधे, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने की पौधारोपण की शुरुआत
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 24 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति