देहरादून
अगर आप भी एटीएम में पैसे निकालने जा रहे हैं तो जरा सावधान हो जाइए … ATM के बाहर खड़ा हुआ संदिग्ध व्यक्ति मदद को बढ़ाए हाँथ तो हो जाए सावधान।
क्योंकि थाना कोतवाली नगर की धारा चौकी पुलिस ने एक ऐसे शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है जो बैंकों के आगे फर्जी गार्ड बन कर बैठ जाता था और बुजुर्ग व्यक्तियो से धोखे से उनका एटीएम बदलकर उनके खाते से पैसे निकाल लेता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग ₹50000 रूपये के साथ अलग-अलग बैंकों के 40 एटीएम बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी ने शहर कोतवाली के घंटा घर स्थित PNB बैंक के ATM पर 2 वारदातों को अंजाम दिया था। CCTV में कैद हुई तस्वीरों से दून पुलिस ने शातिर की पहचान की। पहचान होने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ कमल गुप्ता को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी से 40 एटीएम कार्ड,40 हजार की नकदी भी बरामद की है।
वही गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से चोरी की गई स्कूटी से ही वारदातों को अंजाम दे रहा था।
आरोपी के खिलाफ यूपी और देहरादून में कुल चार मुकदमे दर्ज है। आरोपी सोनू उर्फ कमल गुप्ता सिर्फ अवकाश के दिन ही वारदातों को अंजाम देता था।
आरोपी कम पढ़े लिखे या बुजुर्ग लोगों को निशाना बनाता था।
पुलिस बरामद हुए 40 ATM कार्ड के बारे में जानकारी जुटा रही है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नगला तराई में आयोजित रामलीला में की शिरकत, भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाने का किया आह्वान
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील,.डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर भी कार्रवाई
केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स की तलाश में SDRF एवं NIM का सर्च ऑपरेशन जारी, करीब 4000 मीटर की ऊंचाई पर मिला टेंट व अन्य सामान