नई दिल्ली
प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड के 9 छावनी परिषदों में अवस्थापना विकास के कार्यो के लिए बजट जारी करने का अनुरोध किया।
रविवार को नई दिल्ली स्थित रक्षा मंत्री आवास में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने केन्द्रीय मंत्री से देहरादून स्थित आईएमए में लगभग 50 करोड़ की लागत से निर्मित अंडरपास निर्माण के कार्य का लोकार्पण करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैन्य अकादमी में बने इन अंडरपासों के कारण मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति से छुटकारा मिल गया है। इसके लिए मंत्री ने रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया। छावनी परिषदों के विकास के लिए मंत्री ने अनुरोध किया कि सड़कों, पेयजल योजनाओं एवं ठोस अवशिष्ट प्रबंधन में सुधार के लिए बजट जारी किया जाना अति आवश्यक है।
मुलाकात के बाद मंत्री ने बताया कि जल्द ही रक्षा मंत्री उत्तराखण्ड के सीमावर्ती क्षेत्र का भी दौरा करेंगे। उन्होंने सीएसडी कैंटीनों में पूर्व सैनिकों के लिए बढ़ाई गयी सुविधाओं के लिए भी रक्षा मंत्री का आभार प्रकट किया।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच