हरिद्वार
हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में पतंजलि के पुल के पास हाईवे के पास रो नदी में एक लड़की का कट्टे में बांधकर फेका हुआ शव मिला है हरिद्वार पुलिस मौके पर पहुंच गई है और लड़की के पहचान करने का प्रयास कर रही है।
बहादराबाद थाना अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि शनिवार सुबह पतंजलि पुल के पास रुड़की की ओर रो नदी में एक लड़की का शव बरामद हुआ है लड़की शिनाख्त की जा रही है फिलहाल आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई गई है और हाईवे पर अन्य जगह लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं ताकि लड़की की शिनाख्त की जा सके और उसकी हत्या कैसे की गई है किसने उसे फेका है इस सभी पहलुओं का पता लगाया जा सके । फिलहाल लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है इसी के साथ अनिल चौहान ने बताया कि लड़की की उम्र 20 से 25 वर्ष है और गले पर भी निशान पाए गए हैं।

More Stories
विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 11 वारंटियों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने किया गिरफ्तार
एसएसपी दून की सख्ती हुडदंगियों पर पडी भारी, सार्वजनिक मार्ग पर वाहन को लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने लिया हिरासत में
मुख्यमंत्री ने पंतनगर में आयोजित द्वितीय सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण वर्ग के शुभारंभ सत्र को वर्चुअल माध्यम से किया संबोधित