रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ धाम में गुरुवार को मंदिर के ऊपर चोराबाड़ी ताल की तरफ हिमस्खलन हो गया। घटना सुबह करीब सवा सात बजे की है। हिमस्खलन से करीब चार से पांच मिनट तक बर्फ का धुंआ उठता रहा। इस दौरान श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर रहे थे। बर्फ का धुंआ उठता देख वहां अफरा-तफरी मच गई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि यह घटना केदारनाथ से चार किमी दूर हुई है। हिमालय में होने वाली यह सामान्य घटना है। हिमस्खलन से कोई नुकसान नहीं हुआ। उनका कहना है कि पिछले कई दिनों से यहां पहाड़ियों पर हिमपात से भारी मात्रा में नई बर्फ जम रही है, जिसके बोझ से ऐसा हो रहा है। वही विशेषज्ञ मानते है कि आजकल हेलीकाप्टर की आवाजाही इस क्षेत्र में ज्यादा हो रही है एक बड़ा कारण ये भी है।
पर्यावरण विशेषज्ञों ने जताई चिंता जताई है। हेलीकाॅप्टरों की अंधाधुंध उड़ानों से एवलांच की घटनाएं बढ़ रही वही हेली सेवाओं की गर्जनाओं से ग्लेशियर चटक रहे है साथ ही वन्य जीवों को भी इससे नुकसान पहुंच रहा है इसके अलावा पर्यारवण संतुलन भी बिगड़ रहा है।

More Stories
चारधाम में यात्रियों की संख्या सीमित न करने के राज्य सरकार के निर्णय का स्वागत, तीर्थ पुरोहितों, होटल एवं ट्रैवल संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी का जताया आभार
वीकेंड पर दून पुलिस ने उतारा थार सवारों का खुमार, ड्रंक एंड ड्राइव व यातायात नियमो के उल्लंघन पर कई काली थार सहित दर्जनों वाहनो को पुलिस ने किया सीज
सीएम धामी की अगुवाई में 18 वीं बार पीएम मोदी का स्वागत करेगा उत्तराखंड, प्रधानमंत्री 28वीं बार, मंगलवार को आएंगे उत्तराखंड दौरे पर