देहरादून
आज दिनांक 7/06/2023 को समय 1800 बजे चीता 24 द्वारा सूचना दी गयी की कोल्हूपानी क्षेत्र मे आई0एम0ए की बाउन्ड्री पिछले क्षेत्र मे 1 बम पडा है जिसपर 51 MM BOMB लिखा है । सूचना पर थानाध्यक्ष मय फोर्स के तुरन्त मौके पर पंहुचे तो देखा की दो सिमेन्ट के पिलरो कें बीच में बम पडा हुआ था जिसपर 51 MM BOMB लिखा है। तुरन्त फोर्स की मदद से उक्त स्थल को खाली कराते हुये। थानाध्यक्ष ने पुलिस उपमहानिरीक्षक / वरिष्ट पुलिस अधीक्षक जनपद , पुलिस अधीक्षक नगर तथा आई0एम0ए के अधिकारीगण को अवगत कराया, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल मौके पर क्षेत्राधिकारी नगर तथा बी0डी0एस टीम को भेजा गया। उचाधिकारीगण के निर्देशन में थाना पुलिस तथा बी0डी0एस टीम द्वारा उक्त बम को डिफ्यूज किया गया । थाना प्रेमनगर पुलिस के द्वारा मौके की संवेदनशीलता को देखते हुये किये गये त्वरित कार्य जिससे की बम फटने से होने वाली जनहानि को रोका जा सका।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार