पथरी
दिनांक 01/06/23 को ग्राम ऐथल में महिला की हत्या की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत पड़ी महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया।जिस संबंध में महिला के भाई अजीम द्वारा महिला के पति व उसके भाइयों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह द्वारा SHO पथरी को आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया था।जिस पर खरा उतर कर हरिद्वार पथरी पुलिस द्वारा 24 घंटे के भीतर ही दिनांक 02/06/23 को आरोपी पति जाहिर हसन को ग्राम बुक्कनपुर से दबोचा गया। अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है।
अभियुक्त दूसरी शादी करना चाहता था। पत्नी के न मानने पर अभियुक्त लगातार पत्नी के साथ मारपीट करता था। इसी बात को लेकर अभियुक्त द्वारा पत्नी का मुंह दबाकर हत्या कर दी। अन्य नामजद की संलिप्तता के संदर्भ में विवेचना जारी है।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
जाहिर हसन पुत्र वहीद निवासी ग्राम ऐथल थाना पथरी हरिद्वार
*नाम पता फरार अभियुक्त*
1- गुलशेर पुत्र वहीद निवासी ऐथल थाना पथरी जनपद हरिद्वार
2- गुलजार पुत्र वहीद निवासी उपरोक्त
*पुलिस टीम*
1- निरीक्षक रमेश तनवार
2- SSI लोकपाल परमार
3- का0 मुकेश चौहान

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार