रुद्रप्रयाग
विश्व के सबसे ऊंचाई वाले तुंगनाथ मंदिर से एक किमी की दूरी पर चंद्रशिला में बिजली गिरी है। जिससे 2 यात्री झूलसकर बेहोश हो गए हैं। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहंा उनका उपचार जारी है।
मौसम विभाग की भविष्यवाली कितनी सटीक साबित हो रही है। इसका ताजा मामला बीती रात तब देखने को मिला जब रुद्रप्रयाग जनपद में तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास 2 युवकों पर आकाशीय बिजली गिरने की सूचना सरकारी अमले को मिली, जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने दो युवकों को गंभीर अवस्था में रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि जिला नियंत्रण कक्ष रुद्रप्रयाग द्वारा एसडीआरएफ को सूचना दी गयी कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला के पास 2 युवकों पर बिजली गिरने के कारण दोनों झुलस गए हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों यात्रियों को रेस्क्यू किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि बीते सायं जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र रुद्रप्रयाग में एक सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि तुंगनाथ से ऊपर चंद्रशिला में बिजली गिरी है। जिसकी चपेट में आने के कारण 2 यात्री अचेत हो गए। जिन्हे एनडीआरएफ, एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्कयू कर अस्पताल पहुंचा दिया है। घायलों के नाम सागर नौटियाल (23) पुत्र जगदम्बा प्रसाद व हिमांशु नौटियाल (29) पुत्र पारेश्वर प्रसाद, दोनों सेमिया इगमघाट, घनसाली, टिहरी के बताये जा रहे है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच