थाना काली मन्दिर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि काली मन्दिर के पास धर्मशालाओ में आग लग गयी है, जिसमे प्रभावित लोगों के रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।
उक्त सूचना पर SDRF टीम आरक्षी राकेश चन्द के हमराह मय आवश्यक फायर रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल घटनास्थल पर पहुँचकर फायर यूनिट व जिला पुलिस के साथ संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सबसे पहले मंदिर मे फसे यात्रियो को सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया साथ ही धधकती आग पर भी काबू पाया गया। उक्त घटना मे किसी प्रकार की जनहानि नही हुई परन्तु तीन धर्मशालाये पूर्ण रूप से जल गई है। संयुक्त ऑपरेशन में सभी रेस्क्युर्स द्वारा अदम्य साहस और सूझ बूझ का परिचय देते हुए जहां संकट में फंसी कई ज़िन्दगियों को समय रहते बचाया गया वही कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाकर एक बहुत बड़ी दुर्घटना को घटित होने से रोका गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का किया फ्लैग ऑफ
दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, आवास विभाग के अधीन विभिन्न पार्किंग प्रोजेक्ट पर तेजी से हो रहा है काम
धामी सरकार की उत्तराखण्ड में ट्रांसपोर्ट क्रांति की तैयारी, ई0-बी0आर0टी0एस0, पीआरटी और रोपवे परियोजनाओं को मिली रफ्तार, प्राथमिकता पर होगा क्रियान्वयन