देहरादून
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से ₹2000 के नोट को प्रचलन से बंद किए जाने के आदेश के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहले जब प्रधानमंत्री की तरफ से नोटबंदी की गई थी तब भ्रष्टाचार और काला धन दोनों पर विराम लगा था और अब जब 2000 के नोट को बंद करने का निर्णय लिया गया तो उससे भी ना तो देश की अर्थव्यवस्था पर कोई फर्क पड़ेगा और ना ही आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास के पथ पर अग्रसर हैं और जो उनके निर्णय हैं उन निर्णयों से देश को कोई नुकसान नहीं हुआ है बल्कि जो विरोधी ताकतें थी जो विरोधी देश थे उनकी हालत जरूर खस्ता हुई है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
फर्जी प्रमाणपत्र मामले में सीएम धामी का सख्त एक्शन, सभी तरह की आरक्षित श्रेणी के प्रमाणपत्रों की होगी जांच, जांच के बाद सख्त कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने कूटरचित प्रमाणपत्रों पर दिखाई सख्ती
NEET-UG 2025 में फर्जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाण-पत्र के आधार पर एमबीबीएस में प्रवेश लेने के प्रकरण में SIT ने शुरू की गहन जांच