देहरादून
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति के अध्यक्ष कमला थापा और उनके साथ उपस्थित पदाधिकारियों को एक लाख पचास हजार रुपए का चैक सौंपा। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि गोर्खाली महिला हरतालिका तीज उत्सव समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी रहती है। मंत्री ने समिति के सभी पदाधिकारियों को बधाई भी दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष कमला थापा, संयोजक उपासना थापा, बीजेपी मण्डल अध्यक्ष ज्योति कोटिया, सुनीता क्षेत्री, प्रभा शाह आदि उपस्थित रहे।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद