पिथौरागढ़
पत्नी सहित चार महिलाओं के हत्यारोपी संतोष कुमार का शव गांव से तीन किमी दूर नदी के पास जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। आशंका जताई जा रही है कि उसने घटना वाले दिन ही आत्महत्या कर ली।
गंगोलीहाट क्षेत्र के बुरसम गांव के चंतोला तोक निवासी संतोष कुमार ने 12 मई की सुबह दुपट्टे से गला घोंटकर पत्नी चंद्रकला की हत्या की। इसके बाद उसके शव को कमरे में बंद कर पड़ोस में रहने वाली ताई हेमंती देवी, चचेरी भाभी रमा देवी और मायके आई चचेरी बहन माया देवी की बड़ियाठ से काटकर हत्या कर दी थी। चार महिलाओं की हत्या के बाद संतोष फरार हो गया था।
एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर पुलिस, पीएसी, एसओजी, एसडीआरएफ के करीब के 70 से अधिक जवान उसकी ढूंढ़खोज में जुटे थे। डॉग स्क्वाड और ड्रोन की मदद से भी उसकी तलाश की जा रही थी। गंगोलीहाट के थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में सोमवार सुबह तलाशी के दौरान पुलिस जवानों को हत्यारोपी संतोष का शव द्वालीबगड़ के जंगल में रामगंगा नदी के पास एक पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेज दिया।
चार महिलाओं की हत्या करने के आरोपी संतोष कुमार की ढूंढ़खोज के लिए कई टीमों का गठन कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। सोमवार सुबह सर्च अभियान के दौरान आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला।

More Stories
सीएम धामी ने बहुद्देशीय क्रीड़ा हॉल में 87वें इंटर स्टेट जूनियर एवं यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने टेबल टेनिस खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन भी किया
मुख्य सचिव ने ली फॉरेस्ट फायर की रोकथाम को लेकर शासन के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी