हरिद्वार
हरिद्वार में चलाए जा रहे हरिद्वार पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मर्यादा में आए दिन पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई के बाद भी तीर्थ की मर्यादा के साथ धर्म नगरी में आ रहे श्रद्धालु खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे हैं ताजा मामला आज हरिद्वार की रोड़ी बेलवाला चौकी के पास नीलधारा नदी के पास का है जहा दिल्ली से आए कुछ युवकों द्वारा अपनी थार कार गंगा में उतारकर धोई जा रही थी और हुड़दंगबाजी की जा रही थी कार को गंगा के बीच में ही धोने का कार्य किया जा रहा था जिसकी सूचना हरिद्वार पुलिस को लगी जिसके बाद हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली से आए युवकों को सबक सिखाया और ऑपरेशन मर्यादा के तहत चालान किया।
जानकारी देते हुए हरिद्वार की रोड़ी बेलवाला चौकी प्रभारी परवीन रावत ने बताया कि कुछ युवकों द्वारा गंगा नदी में अपनी गाड़ी धोने की सूचना हरिद्वार पुलिस को मिली थी जिसके बाद मौके पर जाकर पाया गया कि दिल्ली से आए कुछ युवक मां गंगा में एक तो अपनी गाड़ी धो रहे हैं और हुड़दंग बाजी कर रहे हैं जिसके बाद युवकों को का ऑपरेशन मर्यादा के तहत चालान किया गया है और उन्हें तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने के लिए कसम भी खिलाई गई ।
आपको बता दें कि धर्मनगरी हरिद्वार में ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है और हरिद्वार में आ रहे श्रद्धालुओं के चालान कर रही है साथ ही उन्हें तीर्थ की मर्यादा बनाए रखने की अपील कर रही है बावजूद उसके आए दिन तीर्थ की मर्यादा से खिलवाड़ करने के मामले और कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है अब तक हरिद्वार पुलिस द्वारा 1250 से अधिक ऑपरेशन मर्यादा के तहत चालान धर्मनगरी हरिद्वार में किए जा चुके हैं।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद