बागेश्वर
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी रहे कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्वर्गीय चन्दन राम दास के आवास पर पहुंचकर अपनी संवेदना व्यक्त की है।
प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने सोमवार को उत्तराखंड सरकार में अपने सहयोगी रहे कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधानसभा से विधायक स्वर्गीय चन्दन राम दास के मोहल्ला बनखोल, भागीरथी दुर्ग, बाजार वार्ड स्थित आवास पर पहुंचकर उनके निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उनकी पत्नी श्रीमती पार्वती दास एवं पुत्र गौरव दास को सांत्वना देते हुए कहा कि वह हमेशा उनके परिवार के साथ खड़े हैं।
महाराज ने कहा कि कैबिनेट मंत्री, बागेश्वर विधायक रहे स्वर्गीय चन्दन राम दास विशाल व्यक्तित्व के धनी होने के साथ-साथ अपने समाज, क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड के लिए कार्य करते थे। उनका इस तरह अकस्मात चले जाना हम सभी के लिए बहुत ही दुखद है। उनका अभाव हमेशा खलता रहेगा, इसकी क्षतिपूर्ति संभव नहीं है।

More Stories
देहरादून महायोजना-2041 : देहरादून के भविष्य पर फिर सुनी जाएगी जनता की आवाज, ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी बात रखने से वंचित न रहे, 28 जुलाई से 4 अगस्त तक एमडीडीए कार्यालय में दर्ज होंगे महायोजना-2041 पर सुझाव और आपत्तियां
हाई प्रोफाइल ड्रग के साथ 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्त के कब्जे से 30 लाख रुपये मूल्य की 48.55 ग्राम MDMA तथा 40.75 ग्राम स्मैक हुई बरामद, हाइप्रोफाइल पार्टियों में सप्लाई करने की थी योजना
पटेलनगर क्षेत्र में कैफे के बाहर हुई फायरिंग की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार