
देहरादून
कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कृषि विभाग द्वारा आयोजित उत्तराखंड श्री अन्न मिलेट महोत्सव 2023 के दूसरे दिन आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में परिवार संग प्रतिभाग किया। श्री अन्न महोत्सव जागर सम्राट पद्मश्री डॉ. प्रीतम भरतवाण, लोक गायिका माया उपाध्याय ने अपनी लोक गीतों के माध्यम से महोत्सव में उपस्थित लोगों का लोक संस्कृति की मनमोहक छटा बिखेरी। जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण के मिजाजी होंसिया, सरूली मेरु जिया और माया उपाध्याय के क्रीम पोडर जैसे गीतों से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब वाहवाही लूटी और दर्शकों ने महोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया।
गौरतलब है कि 13 से 16 मई तक देहरादून हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के उपलक्ष में कृषि विभाग द्वारा चार दिवसीय उत्तराखण्ड श्री अन्न महोत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी और राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने सभी लोक गायक और कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

More Stories
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
राजीव महर्षि ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से की शिष्टाचार भेंट
अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में, ठगा गया लगभग 15 तोला सोना व 5 लाख की नकदी हुई बरामद