हरिद्वार
पिछले काफी समय से हरिद्वार कोतवाली नगर स्थित एक होटल में अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिस पर कार्यवाही करते हुए AHTU, CIU व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए देह व्यापार में फंसी लड़कियों को आजाद कराते हुए दो होटल मैनेजर को दबोचने में सफलता हासिल की, जबकि दो अन्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है
कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्रांतर्गत स्थित होटल में लगातार देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। जिसपर हरिद्वार पुलिस ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ़्तार करते हुए 2 युवतियों को मुक्त कराया है जबकि 2 अन्य अभी फरार है देहव्यापार का खुलासा करते हुए एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने बताया कि लगातार मिल रही देह व्यापार की सूचनाओं का भंडाफोड़ करने हेतु पुलिस टीम द्वारा सादे कपड़ों में खुद ग्राहक बन कर दलाल से व्हाट्सएप पर बात की। जिसपर दलाल द्वारा व्हाट्सएप पर महिलाओं की फोटो भेज कर रेट तय करने के साथ होटल की जानकारी साझा की गई।
इस पर 04 पुलिस कर्मी सादे कपड़ों में ग्राहक बन कर बताए गए होटल हिल व्यू में गए और बाकी पूरी टीम कुछ दूरी पर रुक गई। ग्राहक बन कर होटल गए पुलिस कर्मियों को होटल संचालक द्वारा 02 अलग अलग कमरों में 02 लड़कियों के होने की बात बताई जिस पर ग्राहक बन कर गए पुलिस कर्मियों द्वारा अपनी पूरी टीम को इसकी जानकारी साझा की गई।
मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम द्वारा बताए गए कमरों को खुलवाने पर 02 अलग अलग कमरों से 02 लड़कियां (पीड़िताए) मिली। जिनके द्वारा बताया गया की वो काम धंधे की तलाश में हरिद्वार आई थी जिनकी मुलाकात रेलवे स्टेशन पर सपना राजपूत नाम की महिला से हुई जिसने इनकी मुलाकात हिल व्यू होटल में काम करने वाले मैनेजर इबदुल्लाह उर्फ रिहान व सोनू से कराई जिनके द्वारा इनको पैसों का लालच दे कर इस गलत धंधे में धकेल दिया गया।
जिसमें से सपना राजपूत व सोनू ग्राहक लेकर आते थे और इबदुल्लाह उर्फ रिहान एवं मुकेश शर्मा अपने अपने होटलों क्रमशः होटल हिल व्यू व होटल रैमसन में कमरे उपलब्ध कराते थे।

More Stories
प्रधानमंत्री ने देहरादून में आयोजित भव्य समारोह में किया 210 किमी लंबे, दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का किया लोकार्पण, विकसित भारत के लिए, प्रगति, प्रकृति और संस्कृति की त्रिवेणी जरूरी–पीएम मोदी
राज्य में विकास की सौगात लेकर आता प्रधानमंत्री का दौरा, अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार के साथ आगे बढ़ रहा है भारत – मुख्यमंत्री
बैसाखी पर सीएम धामी से सिख प्रतिनिधिमंडल की भेंट, सौंपा सरोपा, केंद्र व राज्य सरकार के ऐतिहासिक निर्णयों की सिख समाज ने की सराहना