अल्मोड़ा–
भवाली हाईवे में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गरमपानी के पास कार अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गई। मृतक अल्मोड़ा का रहने वाला है। इस दुखद घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार संख्या- यूके04 एम 1313 भवाली से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। गरमपानी के पास अनियंत्रित होकर शिप्रा नदी में जा गिरी। सूचना के बाद खैरना चौकी पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोग मौके पर घटनास्थल पहुंचे। एसडीआरएफ व पुलिस ने रेसक्यू कर कार चालक को कार से बाहर निकला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

More Stories
सार्वजनिक स्थानों , सड़क किनारे शराब पीने वालों के विरुद्ध दून पुलिस ने की कार्रवाई, 30 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की मृत्यु कारित करने वाले अभियुक्त व उसके मौसेरे भाई को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपने वाहन से सड़क पर जा रहे 2 व्यक्तियों को मारी थी टक्कर
वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चोरी के 11 दु-पहिया वाहन हुए बरामद